फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में सहारनपुर

हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में सहारनपुर

Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
हाड़ कंपा देने वाली ठंड की चपेट में सहारनपुर
सहारनपुर। दो दिन से सहारनपुर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि गर्म कपड़ों में भी राहत नहीं मिल पा रही है। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। ठंड का असर बाजारों पर भी पड़ रहा है। सर्दी की वजह से ग्राहक कम निकल रहे हैं, जिसकी वजह से बाजारों में चहल-पहल भी सिमट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह मौसम में भारी कोहरा रहा, इसके साथ शीत लहर ने लोगों को कंपा दिया। दोपहर करीब 12 बजे हल्की सी धूप निकली, मगर उसके बाद फिर से कोहरे ने सूरज को ढक लिया। शाम तक धुंधली सी धूप निकली, जो सर्दी से कांप रहे लोगों को राहत नहीं दिला सकी। आलम यह रहा कि लोग दिनभर पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। नगर निगम परिसर में कर्मचारी और फरियादी अलाव सेंकते नजर आए। कचहरी पुल के ऊपर फुटपाथ पर पड़े लोग कचरा और पॉलीथिन जलाकर हाथ सेंकते दिखे। अत्यधिक ठंड की वजह से बाजारों में भी मंदा है। लोग कम ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

निगम की ओर से अलाव की व्यवस्था नहीं
बेशक जिला प्रशासन और नगर निगम लोगों को सर्दी से बचाने के लिए सैकड़ों स्थानों पर अलाव की व्यवस्था कराने के दावे कर रहा हो, मगर हकीकत इससे जुदा है। आलम यह है कि शहर में ही ज्यादातर लोग कचरा और पॉलीथिन तक जलाकर आग तापने को मजबूर हैं। अनेक लोग अपने खर्चे से कोयला और लकड़ी खरीदकर अलाव की व्यवस्था कर रहे हैं। नगर निगम में भी लोग अलाव के लिए लकड़ी आदि मुहैया कराने की मांग लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी के बावजूद स्कूल गए मासूम
कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने आठवीं तक के बच्चों का छह जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। मगर इसके बावजूद मंगलवार को आठवीं तक के अनेक स्कूल खुले। मासूम कोहरे और शीतलहर के बीच स्कूल जाते नजर आए। हालांकि स्कूलों में बच्चों की संख्या कम ही रही। कुछ स्कूल संचालकों का तर्क है कि प्रशासन के आदेश देर शाम जारी होने की वजह से वह पैरेंट्स को सूचना नहीं दे सके। इसी वजह से बच्चे स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed