फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनाया संत भागमल का जन्मदिवस

धूमधाम से मनाया संत भागमल का जन्मदिवस

Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया संत भागमल का जन्मदिवस
धूमधाम से मनाया संत भागमल का जन्मदिवस
विज्ञापन


सहारनपुर। संत भागमल का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत के निहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को खानआलमपुरा स्थित तकिया मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद राघव लखनपाल शर्मा और नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने गुरुओं का आशीर्वाद लिया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, पूर्व सभासद प्रवेश धवन, सुरेंद्र धवन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। पटियाला से आए परमजीत सिंह ने संत भागमल के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संत भागमल ने हमेशा गरीबों मजलूमों की सेवा करने का काम किया है। वह हर मजबूर व्यक्ति की मदद करते थे। उनका पूरा जीवन प्रेरणा देने वाला है। जगजीत कौर ने कहा कि संत भागमल के जीवन से हमें दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है। वह एक साधारण जीवन में उच्च विचारों को पैदा करने वाले संत थे। कार्यक्रम में शब्द कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल कर दिया। सरदार जगपाल सिंह, सरदार जसपाल सिंह, सरदार तजेंद्र सिंह, सरदार हरभजन सिंह, मनिंद्र सिंह, अजीत सिंह, कुलदीप सिंह, हरीश, रामदास, टोनी, चरण सिंह बेदी, शरणजीत सिंह, विशाल, अशोक गुंबर, विजय गांधी मौजूद रहे। संचालन सरदार जगपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed