{"_id":"5a09e9084f1c1b86698bb40d","slug":"121510598920-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार खाद नहीं मिला भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार खाद नहीं मिला भाजपा के खिलाफ प्रचार करेंगे किसान
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाकियू अंबावत गुट के किसानों ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने किसानों को शीघ्र ही उधार खाद देना शुरू नहीं किया तो वह नगर निगम चुनाव में भाजपा के खिलाफ प्रचार प्रसार करेंगे।
भाकियू अम्बावत गुट के किसानों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय पर पहुंच बैठक का आयोजन किया। इसमें जिलाध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा कि यदि भाजपा सरकार ने किसानों को जल्दी ही उधार खाद देना शुरू नहीं किया तो भाकियू कार्यकर्ता नगर निकाय चुनाव में पूरे जनपद में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार करने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग के अधिकारियों की हठर्धमिता व तानाशाही से जनपद सहारनपुर की सहकारी समितियों में किसानों को उधार खाद व नगद लोन पर रोक लगा दी है। जबकि शामली, मुजफ्फरनगर आदि जनपदों में किसानों को उधार खाद दिया जा रहा है। गेंहू की बुवाई चल रही है। किसानों ने अपने धान बेचकर लोन के पैसे सहकारी समितियों में जमा कर दिये है। इसलिए किसानों को मजबूर होकर गेंहू की बुवाई के लिए खाद, बीज, डीजल खरीदने के लिए साहूकारों से 15 से 20 प्रतिशत ब्याज पर उधार पैसे लेने पड़ रहे हैं।
इसके बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। इसमें मांग की है कि गन्ना भुगतान 14 दिनों में, किसानों का संपूर्ण कर्ज व बिजली का बिल माफ, जनपद की किसान सेवा समितियों में किसानों को उधार खाद, जनपद सहारनपुर में सहकारी बैंक में लगभग 7 करोड़ का घोटाले की जांच सीबीआई जांच करायी जाए। इसके अलावा सुमित गुर्जर फर्जी एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये। इस मौके पर पवन कुमार राणा, सुखबीर सिह, यतेन्द्र गुर्जर, सोमपाल, संजू, यतेन्द्र गुर्जर, सुरेश धीमान, सोनू लम्बरदार, सोमपाल, उमेश आदि मौजूद रहे।