{"_id":"5a0754154f1c1b156b8b54b4","slug":"121510429717-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालकों के बीच जमकर हुई कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चालकों के बीच जमकर हुई कहासुनी
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस से ट्रैक्टर टकराया
देवबंद। देवबंद-भायला मार्ग पर उस समय खासा हंगामा हो गया जब एक ट्रैक्टर ने गंगोह की ओर जा रही सहारनपुर डिपो की रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। गनीमत रही कि इसमें कोई भी घायल नहीं हुआ। हालांकि इसमें ट्रैक्टर का अगला जबकि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसा भायला रोड पर पड़ने वाले खजूरी गांव के समीप हुआ। शब्बीरपुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक भूपेंद्र कुमार का कहना था कि चालक ने अचानक बस में ब्रेक लगा दी। जिसके चलते उसका ट्रैक्टर बस से टकरा गया। जबकि बस चालक का कहना है कि सामने से आ रहे वाहन को बचाने के लिए उसने बस को कच्चे में उतारी तो अचानक पीछे से ट्रैक्टर ने उसमें टक्कर मार दी। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों के बीच कोतवाली में समझौते के प्रयास जारी थे।