{"_id":"5a04abad4f1c1b69678ba67e","slug":"121510255533-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खेल रहे बच्चे की स्कार्पियो की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर खेल रहे बच्चे की स्कार्पियो की टक्कर से मौत
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर खेल रहे बच्चे की स्कार्पियो की टक्कर से मौत
बेहट (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र की फूल कालोनी में सड़क पर खेल रहे दस साल के बच्चे को स्कार्पियों ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भीड़ ने वाहन स्वामी और चालक को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।
बृहस्पतिवार शाम करीब पौने छह बजे यह हादसा हुआ। कस्बे की फूल कालोनी निवासी अल्ताफ का दस साल का बेटा उमर घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था। इसी कालोनी का ही मुर्सलीन अपनी स्कार्पियो गाड़ी को बैक कर रहा था। उसने उमर की ओर ध्यान नहीं दिया और स्कार्पियो की चपेट में आकर उमर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए उमर के परिजनों एवं कालोनी के लोगों ने वाहन स्वामी लियाकत पुत्र असगर निवासी गांव खेड़ी मढ़ती थाना मिर्जापुर एवं चालक मुर्सलीन पुत्र हाशिम निवासी फूल कालोनी को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस हादसे के जिम्मेदार स्वामी एवं चालक को स्कार्पियो समेत कोतवाली ले आई और उनसे पूछताछ शुरू की।