फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

Wed, 13 Sep 2017 01:16 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
आंगनबाड़ी कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। समान काम का समान वेतन, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये करने, रुका हुआ मानदेय दिलाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार को सौंपा।

मंगलवार को रामलीला ग्राउंड पर चल रहे धरने पर जिलाध्यक्ष खुर्रत और जिला महामंत्री रजनी राणा ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बेहद कम मानदेय देकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों से अधिक काम लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई माह से मानदेय नहीं दिया गया है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने समान काम के लिए समान वेतन दिलाने, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये प्रति माह करने, काम का अतिरिक्त बोझ हटाने और छंटनी बंद करने आदि की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट ने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों से शासन को अवगत कराया जाएगा। तिलकराज भाटिया, गुलशन खान, समीना नाज, सत्यवती, उमा टैक, सुषमा भटनागर, यशोधरा, सुनीता बिष्ट, शोभा वर्मा, शर्मिष्ठा, रेणू, शर्मिला, संतोष सुमन, अर्जना, ममता, कंचन, अंजू, श्रीलेखा, रश्मि सैनी, सुमन अग्रवाल, संगीता शर्मा, रेखा गुप्ता, करुणा धवन आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed