{"_id":"65299acb8d665f8ad5035a48","slug":"12-roadways-buses-will-run-for-maa-shakambhari-devi-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11316-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मां शाकंभरी देवी के लिए चलेंगी 12 रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मां शाकंभरी देवी के लिए चलेंगी 12 रोडवेज की बसें
Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकंभरी देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो मां शाकंभरी देवी के लिए 12 बसें शुरू करने जा रहा है, जिनका संचालन 15 अक्तूबर से शुरू होगा, जो 28 अक्तूबर तक जारी रहेगा।
शारदीय नवरात्रों में मां शाकंभरी देवी दर्शनों के लिए जनपद के अलावा विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आते हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने संभागीय परिवहन विभाग से रोडवेज बसों का संचालन करने के लिए 12 परमिट लिए हैं। अभी तक केवल दो ही बस सहारनपुर डिपो की मां शाकंभरी देवी तक जाती थी, लेकिन 15 अक्तूबर से 24 घंटे मां शाकंभरी देवी जाने के लिए रोडवेज बस की सुविधा मिलेगी। यह बसें रेलवे रोड बस अड्डे से संचालित होंगी। सहारनपुर डिपो के एआरएम जोगेंद्र सिंह ने बताया कि शारदीय नवरात्रों और दशहरा पर्व पर मां शाकंभरी देवी में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ेगी। इसलिए 12 बसों को चलाने का परमिट ले लिया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी देवी तक जाने में कोई परेशानी नहीं होगी।