{"_id":"58c04e024f1c1b5e3ddc5232","slug":"1181-places-will-be-holika-dhahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"1181 स्थानों पर होगा होलिका दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1181 स्थानों पर होगा होलिका दहन
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
होली की तैयारी में रंगों की खरीदारी करती युवतियां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में होली त्योहार के मद्देनजर प्रशासन ने हुड़दंगियों पर नकेल कसने के लिए एक्शन प्लान बना लिया है। पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था होगी। शरारती तत्वों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।
होली पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। जिले के 1181 होलिका दहन के लिए चिह्नित स्थानों में से 224 स्थान संवेदनशील और चार स्थान अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। ।
होली पर हुड़दंग को रोकने के लिए पुलिस ने एक्शन प्लान तैयार किया है। जिले में 1181 स्थान होलिका दहन के लिए चिह्नित हैं। उन्हीं स्थानों पर होलिका दहन की अनुमति दी गई है। किसी नए स्थान पर होलिका दहन पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
1181 स्थानों में से 224 स्थान संवेदनशील माने गए हैं, जो मिश्रित आबादी वाले एवं अन्य स्थान हैं। इसके अलावा चार स्थान अति संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं, जिनमें सदर कोतवाली क्षेत्र में एक सरसावा थाना क्षेत्र में एक और चिलकाना थाना क्षेत्र में दो स्थान चिह्नित हैं।
पुलिस ने होली पर हुड़दंगियों को रोकने के लिए हर थाना क्षेत्र को पुलिस की कड़ी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। चिह्नित स्थान पर पीआरवी गाड़ियां, यूपी 100, लैपर्ड जैसी बाइकों पर कर्मचारियों को तैनात किया गया है, जिससे पुलिस किसी भी सूचना पर पांच मिनट में पहुंच सके।
एसएसपी लव कुमार ने बताया कि जिन क्षेत्रों में गड़बड़ी की आशंका है वहां कड़ी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। खुराफातियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि होली पर परहेज करने वाले लोगों एवं आपत्ति करने वाले लोगों पर जबरन रंग न डालें। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। कोई बच्चा किसी पर रंग डाल भी देता है तो उसे इश्यू न बनाएं।
जिम्मेदार लोग होली का त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग करें। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि पूरे जिले को थाना वाइज सेक्टरों में बांटा गया है।
हर थाना क्षेत्र में औसतन चार से पांच मोबाइल गाड़ियां, यूपी 100 गाड़ियां, बाइकों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं और स्थान चिह्नित कर दिया गया है, जिससे किसी भी प्रकार की सूचना पर पांच मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंच सके।
गांवों में पांच सदस्यीय टीमों का गठन ः एसएसपी लव कुमार ने बताया कि प्रत्येक गांव के जिम्मेदार लोगों की पांच सदस्यीय टीम का गठन करने के थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं।
इस टीम में सभी धर्म के लोगों को शामिल किया जाएगा, जो गांवों में शांति व्यवस्था कायम रखने एवं माहौल को बिगड़ने से बचाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
शरारती तत्वों की सूची तैयार करने के निर्देश ः एसएसपी लव कुमार ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि हर गांव के खुराफातियों की सूची तैयार करें और उन्हें थाना पर बुलाकर कड़ी चेतावनी दें।
एसएसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को थाना के बेसिक फोन और मोबाइल दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे पुलिस तक सूचना आसानी से पहुंच सके।