फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आज से चार दिन बंद रहेगी देहरादून एक्सप्रेस

आज से चार दिन बंद रहेगी देहरादून एक्सप्रेस

Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
आज से चार दिन बंद रहेगी देहरादून एक्सप्रेस
सहारनपुर। राजस्थान में गुर्जर आंदोलन के कारण सहारनपुर से होकर जाने वाली देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस को चार दिन के लिए रद्द कर दिया है।
विज्ञापन

अंबाला के सीनियर डीसीएम हरि मोहन ने बताया कि राजस्थान में गुर्जर आंदोलन कर रहे है। इसके चलते कई दिनों से ट्रेनें रद्द चल रही है। गाड़ी संख्या 19019 तथा 19020 को 15, 16, 17 और 18 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। यह ट्रेन राजस्थान में चल रहे गुर्जर आंदोलन के कारण निरस्त की गई है। इस ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कुलदीप गुप्ता बने रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष
सहारनपुर। यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन की क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से कुलदीप गुप्ता को क्षेत्रीय अध्यक्ष चुना गया है, जबकि राजकुमार तोमर को क्षेत्रीय मंत्री चुना गया है। जबकि शेष कार्यकारिणी की घोषणा बाद में की जाएगी। यह जानकारी शाखा मंत्री विशंभर तिवारी ने दी।
विज्ञापन

मनोनयन पर हर्ष जताया
सहारनपुर। प्रगतिशील सैनी सभा की बैठक में जसवंत सैनी को पिछड़ा वर्ग आयोग का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक में भाजपा हाईकमान का आभार जताया गया। बैठक में ब्रह्म सिंह, विनीत सैनी, विजय सिंह, अभय सैनी, दीपक, अनूप सिंह, आरएस सैनी, शिव कुुमार, मांगेराम, धनीराम, डाक्टर नकलीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट का आरोप
सहारनपुर। रामपुर मनिहारान के मोहल्ला शिवपुरी निवासी रोशनी ने कुछ लोगों पर उसके पुत्र के साथ मारपीट एवं लूटपाट करने का आरोप लगाया है।
रोशनी का आरोप है कि उसके बेटे नीरज को कुछ लोगों ने काम के लिए 15 जनवरी को सहारनपुर बुलाया था। जब वह सहारनपुर पहुंचा तो आरोपी और उसके साथियों ने नीरज के साथ मारपीट की, उसका स्कूटर एवं नो हजार रुपये छीन लिए। लोगों ने इसकी सूचना उन्हें दी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में रोशनी ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed