{"_id":"5c0977acbdec2220567c8bfc","slug":"11544124332-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गड्ढे से बचने के प्रयास में टेंपो पलटा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गड्ढे से बचने के प्रयास में टेंपो पलटा, एक की मौत
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। बाईपास पर सड़क के बीच बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया। जहां से दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय के लिर रेफर कर दिया गया। उधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना नकुड़ के गांव रानीपुर से महिलाएं, पुरुष थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तेरहवीं में गए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम साढे़ चार बजे वह टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे कि रामपुर मनिहारान बाईपास पर सड़क के बीच बने गड्ढे को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इससे उसमें सवार महिलाएं व पुरुष उसके नीचे दब गये। चीख पुकार सुन आस-पास के राहगीरों ने टेंपो से सभी को बाहर निकाला। इसमें संजीव पुत्र श्रीचंद 45 की मौके पर मौत हो गयी, जबकि टेंपो चालक देवी सिंह पुत्र ब्रजपाल व मायादेवी पत्नी रंगपाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें डायल 100 नंबर ने सीएचसी रामपुर में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार लाया गया। जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय के लिर रेफर कर दिया गया। मौके पर टेंपो में सवार यात्रियों ने पुलिस को बताया कि सड़क के बीच बने गड्ढे को बचने के चक्कर में यह हादसा हुआ है। प्रभारी एसके राणा मयफोर्स मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।