फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विधानसभा घेराव करने की घोषणा

विधानसभा घेराव करने की घोषणा

Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा घेराव करने की घोषणा
रसोईयों ने की हड़ताल कर विधानसभा का घेराव करने की घोषणा
विज्ञापन

बेहट। काम की सुरक्षा और जीने लायक पारिश्रमिक देने की मांग को लेकर एक अक्तूबर से प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने हड़ताल कर विधानसभा घेराव किए जाने की घोषणा की है।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के बैनर तले रसोइया संघ से जुड़े प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत रसोइयों ने मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र भेजा है। इसमें रसोइयों ने कहा कि एमडीएम योजना के तहत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्य कर रहे रसोइयों की स्थिति वर्तमान समय में बंधुआ मजदूरों के से भी बदतर है। न इनके काम की कोई सुरक्षा और नहीं जीने लायक परिश्रमिक दिया जा रहा है। विद्यालय में मनमाने ढंग से रखा जाता है और उसी तरह मनमाने ढंग से निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

पत्र में उन्होंने मांग की है कि कार्यरत रसोइयों की हर वर्ष जो नवीनीकरण की प्रक्रिया की जाती है, उसे समाप्त किया जाए। वर्तमान समय में चल रही चयन प्रक्रिया में पिछले सत्र में कार्यरत रसोइयों का ही चयन किया जाए। कार्यरत रसोइयों के बच्चों को संबंधित विद्यालय में पढ़ने की अनिवार्यता को समाप्त किया जाए। एमडीएम योजना को ठेकेदारी करने से रोका जाए। रसोइयों को सियासी द्वेष से हटाया जाए। बढ़ती महंगाई को देखते हुए कम से कम रसोइयों को खर्च 18000 प्रतिमाह मानदेय दिया जाना न्याय संगत है। मानदेय का भुगतान महीने के प्रथम सप्ताह में उनके निजी बैंक खातों में किया जाए और रसोइयों का बीमा कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष गंगा देवी, जिला संयोजक नीटू कुमार एवं जिला महामंत्री अमन देवी शामिल है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले की सभी रसोईयां एक अक्तूबर से अनिश्चित धरने पर लखनऊ के लिए रवाना होगी और कार्य बहिष्कार करते हुए विधानसभा का घेराव करेगी। उनका आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed