{"_id":"5ba15168867a557f015d232e","slug":"11537298792-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने बकाया भुगतान को लेकर कसे शुगर मिलों के पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने बकाया भुगतान को लेकर कसे शुगर मिलों के पेंच
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुुक्त चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी ने मंगलवार को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर मंडल की सभी चीनी मिलों के प्रबंधकों के पेंच कसे। उन्होंने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का त्वरित गति से भुगतान कराया जाएगा।
मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार आयोजित चीनी मिलों के प्रतिनिधियों और गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी चीनी मिल पर आगामी सत्र के संचालन तक कोई भी गन्ना मूल्य भुगतान हेतु बकाया नहीं रहना चाहिए। सहारनपुर की गांगनौली, गागलहेड़ी, जनपद मुजफ्फरनगर की भैसाना तथा शामली की शामली, ऊन एवं थानाभवन के प्रतिनिधियों को फटकार लगाते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि वे शेडयूल बनाकर भुगतान करें। मंडलायुक्त को अवगत कराया गया कि मंडल का कुल बकाया 1425 करोड़ रुपये है। मुजफ्फरनगर में 590 करोड़, सहारनपुर में 454 करोड़ और शामली में 380 करोड़ रुपये बकाया हैं। उन्होंने कहा कि सभी चीनी मिले अपनी रिपेयर और मेंटीनेंस कार्य को जल्द पूरा करें जिससे 15 अक्टूबर के बाद किसी भी तिथि में संचालित हो सके। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर केएम त्रिपाठी, मुजफ्फरनगर डॉ. आरडी द्विवेदी, शामली के डॉ.अनिल भारती और सभी मिलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।