फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   गल्ला विक्रताओं की हडताल से वितरण हुआ ठप्प

गल्ला विक्रताओं की हडताल से वितरण हुआ ठप्प

Thu, 06 Sep 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
गल्ला विक्रताओं की हडताल से वितरण हुआ ठप्प
गंगोह (सहारनपुर)। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल के चलते उपभोक्ता राशन डिपो के चक्कर काटते रहे, लेकिन उन्हें राशन नहीं मिल सका। आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गंगोह नगर व क्षेत्र की राशन की दुकानों पर बुधवार को वितरण नहीं हो सका। फेडरेशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल यदि इसी तरह जारी रही तो वितरण व्यवस्था चौपट हो जाएगी। विक्रेता शिव कुमार, मान सिंह, राजेन्द्र, ब्रह्मपाल, बसंत, सादिक, मुनीर, खालिद आदि के अनुसार शासन प्रशासन स्तर से उनकी मांगों का निस्तारण न होने तक संघर्ष जारी रहेगा। प्रेस प्रवक्ता डिंपल कुमार व महामंत्री चन्दर का कहना है कि प्रशासन स्तर पर मुकदमा कायम कर जो विक्रेताओं की निलंबन की कार्रवाई हुई है, उसको वापस लिया जाए व साथ ही शासन स्तर फेडरेशन की अन्य मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाता, तबतक वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप रहेगी। नेताओं ने विक्रेताओं से आंदोलन में सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed