फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   देवबंद नगरपालिका ने नगर के विकास का खाका खींचा

देवबंद नगरपालिका ने नगर के विकास का खाका खींचा

Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
देवबंद नगरपालिका ने नगर के विकास का खाका खींचा
बोर्ड बैठक में नगर के विकास का खाका खींचा
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना और 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर में सड़कों व नालों का निर्माण कराएगी। जिसके लिए बुधवार को बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से मोहर लगाई।

पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत मोहल्ला कोहला बस्ती इंदरपुर रोड पर पानी की निकासी हेतु नाला, नालियों और सड़कों का निर्माण कराए जाने हेतु कार्य योजना को स्वीकृति दी गई। मोहल्ला नेचलगढ़ ढेवा बस्ती के पास सरकारी नाले को सीवरेज सिस्टम योजना के अंतर्गत कवर्ड किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत डाकखाना चौक से सभी टंकन कर्ताओं को हटा दिया गया था। उनकी जीविका के लिए कुर्सी मेज रखने हेतु मुनासिब किराये पर जगह मुहैया कराई जाएगी। ठोस अवशिष्ट प्रबंधन योजना के अंतर्गत नगर के बाहर जमीन किराये पर लेकर प्रतिदिन घरों से निकलने वाले कूड़े को वहां डालने की व्यवस्था की जाएगी। यातायात व्यवस्था के अंतर्गत सड़कों पर स्कूल, कालेज व अस्पताल आदि प्रतिष्ठानों के रिफलेक्टिव साइन बोर्ड लगवाने तथा सड़कों पर रेडियम पेंट व डिवाइडर, इंडीकेटर लगवाए जाएंगे। बंद किए गए कूड़ाघरों के स्थान पर ट्रालियों समेत अन्य उपकरणों की खरीद का प्रस्ताव पारित किया गया। ताकि उन्हें बंद कूड़ाघरों के स्थान पर कूड़ा एकत्रित करने को रखवाया जा सके। 14वें वित्त आयोग के अंतर्गत पर्याप्त संख्या में एलईडी सेट खरीदे जाएंगे। साथ ही नाला सफाई हेतु मिनी लोडर, ट्रैक्टर ट्रालियों व रेहड़ों की क्रयदारी भी की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्लाटर हाउस आबादी में आने के कारण लंबे समय से बंद है, इसलिए आबादी से बाहर नियमानुसार उपयुक्त स्थल पर स्लाटर हाउस की स्थापना को भूमि खरीदी जाएगी। इस मौके पर मजाहिर हसन, मनोज सिंघल, शराफत मलिक, मो. नौशाद, शाह फैसल, विनय कुच्छल, मो. असलम, समीर, सुधा गांधी, रूमा सैय्यद, शबाना, महताब, धारा सिंह, वाजिद, हाजी मुस्तकीम, मीनू कश्यप, आसिफ, अमजद इलाही, वरीसा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed