फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: कर्दम

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: कर्दम

Mon, 03 Sep 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं कार्यकर्ता: कर्दम
सहारनपुर। भाजपा की राज्यसभा सांसद व जिला प्रभारी कांता कर्दम ने कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों जुटने को कहा है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाकर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में जिला प्रभारी कांता कर्दम ने भाजपा महानगर के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने मेरा बूथ सबसे मजबूत का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों जुटने के निर्देश दिए। कांता कर्दम ने कहा कि कार्यकर्ता वोट बनवाने के कार्य में जुट जाएं। 18 वर्ष की उम्र का कोई भी मतदाता छूटना नहीं चाहिए। कार्यकर्ता घर-घर जाकर वोट बनवाएं। महानगर अध्यक्ष राकेश जैन और पूर्व विधायक राजीव गुंबर कहा कि जल्द ही कैंप लगवाकर नए वोट बनवाए जाएंगे। सुनीता कालिया, नूतन शर्मा, नरेश धनगर, केएल अरोड़ा, राधेश्याम, शीतल बिश्नोई, सुपनीत सिंह, किशोर शर्मा, हनी वर्मा, भगत सिंह, वर्षा चोपड़ा, रेखा रोहिला, हेमंत अरोड़ा, प्रवीन छाबड़ा, विजय माहेश्वरी, गोपाल दास, अजय शर्मा, सुनील शर्मा, मानवेंद्र भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष का विरोध
सहारनपुर। सर्किट हाउस में जिला प्रभारी कांता कर्दम के सामने कुछ भाजपा नेत्रियों ने नवनियुक्त महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष वर्षा चोपड़ा का विरोध किया। उन्होंने जिला प्रभारी से कहा कि वर्षा चोपड़ा से वरिष्ठ भाजपा नेत्रियां पार्टी में हैं, लेकिन कुछ समय पूर्व ही पार्टी में आई वर्षा चोपड़ा को महानगर अध्यक्ष बना दिया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं में रोष है। जिला प्रभारी ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed