{"_id":"5b182a634f1c1bb0318b57ad","slug":"11528310371-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी के कारखाना में आग लगने से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी के कारखाना में आग लगने से लाखों का सामान जला
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग में लकड़ी के एक कारखाना और गोदाम में आग लग जाने से लाखों रुपये की लकड़ी एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया। जिले भर से पहुंची दमकल की गाड़ियों ने दो घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मंडी कोतवाली के मोहल्ला पक्का बाग गोटेशाह में आरफीन अहमद का कारखाना और उसके ऊपर आवास है। आरफीन अहमद ने बताया कि कारखाने में ही उन्होंने गोदाम भी बना रखा है। सुबह लगभग चार बजे जब बरसात शुरू हुई तो उन्होंने छत पर जाकर लकड़ी नीचे उतारी। उस समय बिजली चली गई थी। जब लगभग पौने 7 बजे लाइट आई और करीब साढ़े 7 बजे कारखाने से उन्होंने धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत गोदाम खोलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
आरफीन ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार 100 नंबर को डायल किया और सूचना देने का प्रयास किया। लेकिन फोन नहीं उठा। जिसके बाद उन्होंने कारखाना में खड़ी अपनी कार निकाली और बेहट अड्डा एवं अंबाला रोड स्थित फायर सर्विस स्टेशन पर जाकर आग की सूचना दी। तब कहीं जाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। नौ गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आरफीन अहमद का कहना है कि तब तक गोदाम और कारखाना में रखा लगभग 10 से 15 लाख का सामान जल गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस दौरान क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल रहा।