{"_id":"5b182a354f1c1b9f6e8b69c3","slug":"11528310325-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से जले दूसरे भाई की भी उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से जले दूसरे भाई की भी उपचार के दौरान मौत
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। एक सप्ताह पहले सुल्तानपुर में एक दुकान में आग लगने से दो युवक गंभीर रूप से जल गये थे। एक की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक की भी मंगलवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से पूरे कस्बे में शोक पसरा है।
सुल्तानपुर निवासी रिजवान की बाईपास रोड पर छप्पर वाली मस्जिद के पीछे लुहार की दुकान है। 31 मई की सुबह दुकान में रखे पेट्रोल के कनस्तर में अचानक आग लग गई थी। आग में रिजवान के पुत्र आजम और अहकाम बुरी तरह झुलस गये थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए दिल्ली हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। चार जून की दोपहर में आजम (20) की मौत हो गई थी। पांच जून की रात को उसको सुपुर्दे-खाक कर दिया गया था। आजम के जनाजे में शामिल होने के लिए आये रिश्तेदार अभी अपने घर भी नहीं पहुंचे थे कि दिल्ली से अहकाम (24) की मौत की खबर पहुंच गई। अहकाम की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। अचानक हुई मौत से पूरे कस्बे में शोक की लहर फैल गई। वहीं इतने बड़े घटनाक्रम के बाद भी किसी भी राजनीतिक दल के नेता का पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने नहीं पहुंचना लोगों के चर्चा का विषय बना है।