फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारी खफा

चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारी खफा

Wed, 23 May 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारी खफा
चोरियों का खुलासा न होने से व्यापारी खफा
विज्ञापन

छुटमलपुर। कस्बे में लगातार हो रही चोरी की वारदातों और उनका खुलासा न होने पर व्यापारियों ने रोष जताया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं किया गया तो व्यापारी थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन को बाध्य होंगे। साथ ही बढ़ती दुर्घटनाओं और जाम के लिए भी पुलिस की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया गया।

गांधी चौक पर गोयल निवास पर हुई बैठक में अध्यक्ष राजेश राणा ने कहा कि चौहान बुक डिपो में साढे़ छह लाख रुपये की चोरी ने पुलिस की गश्त पर सवाल उठा दिए हैं। पुलिस चौकी से तीन सौ मीटर की दूरी पर नेशनल हाइवे से सटे मकान में चोरी पुलिस की लापरवाही उजागर करती है। महामंत्री राव साजिद ने कहा कि इससे पूर्व विनय अरोड़ा और सेवानिवृत्त अध्यापक शिव कुमार गुप्ता के घरों में लाखों रुपये की चोरी की वारदातों में भी पुलिस खाली हाथ है। प्रमोद भारद्वाज और अध्यक्षता कर रहे पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि ओवरलोड खनन सामग्री से भरे वाहन आए दिन लोगों को मौत के घाट उतार रहे हैं। पुलिस उनका चालान करने की बजाए चौकियों पर सुविधा शुल्क लेकर चलते कर देती है। सुरेश अग्रवाल और परवेज आलम ने जाम की समस्या पर रोष जताया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा देवराज सिंह पुंडीर, संजीव सिंघल, गुलशन गांधी, राज कुमार डाबर, बाबुराम सैनी, उदय शंकर रस्तौगी, बिंदू चावला, संजय भगत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed