{"_id":"5b04649e4f1c1be6408b73a6","slug":"11527014558-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन पर चढ़ा युवक करंट से झुलसा, गंभीर
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। खान आलमपुरा यार्ड में खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ा युवक एचटी लाइन की चपेट में आने से झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खान आलमपुरा यार्ड क्षेत्र में सोमवार की शाम को एक मालगाड़ी को शंटिंग करके खड़ी किया गया था। बताया जाता है कि मालगाड़ी के एक डिब्बे पर एक 30 वर्षीय युवक चढ़ गया। युवक डिब्बे की छत पर पहुंचकर जैसे ही खड़ा हुआ अचानक ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से छू गया। जिससे उसे जोरदार झटका लगा और वह झुलस गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और झुलसे युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि झुलसे युवक के बेसुध होने के कारण अभी तक उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। आरपीएफ आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।