{"_id":"5ac90c9a4f1c1bc6618b617b","slug":"11523125402-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीम आर्मी की 13 अप्रैल की यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीम आर्मी की 13 अप्रैल की यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। भीम आर्मी द्वारा 13 अप्रैल को नगर में निकाली जाने वाली यात्रा पर पुलिस प्रशासन ने रोक लगा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिससे माहौल बिगड़ने का अंदेशा हो ऐसे किसी नए आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
सर्वोच्च अदालत द्वारा एससी/एसटी एक्ट में किए गए बदलाव के विरोध में पिछले दिनों यूपी समेत अन्य प्रदेशों में भारी हिंसा भड़क गई थी। वहीं इस मामले के बाद भीम आर्मी द्वारा भूख हड़ताल और गिरफ्तारी की घोषणा किए जाने के बाद से पुलिस प्रशासन बेहद अलर्ट है। भीम आर्मी ने 13 अप्रैल को यात्रा निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को आवेदन पत्र दिया था। जिस पर प्रशासन ने कोई अनुमति नहीं दी। भीम आर्मी के 13 अप्रैल को यात्रा निकालने की सूचना मिलते ही अखिल भारतीय रणवीर सेना ने भी उसी दिन बाइक रैली निकालने की घोषणा कर दी। जिसके बाद से प्रशासन प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे है। कोतवाल पंकज त्यागी ने कहा कि देवबंद का माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। कहा कि भीम आर्मी के आवेदन पत्र पर कोई संस्तुति नहीं की गई थी। बल्कि कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए शासन व प्रशासन को किसी भी नये आयोजन व जलूस को अनुमति न देने की संस्तुति की गई है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि किसी भी तरह के नये आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी।