फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना

Fri, 02 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पर 25 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आरटीआई के अंतर्गत मांगी गई सूचना उपलब्ध नहीं कराने पर राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने मामले का निस्तारण करते हुए जनसूचना अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को 25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

आरटीआई कार्यकर्ता देवबंद निवासी रमेश चंद त्यागी ने जन सूचना अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से कुछ बिंदुओं पर आरटीआई अधिनियम की धारा के अंतर्गत सूचना मांगी थी। लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं मिलने पर राज्य सूचना आयुक्त लखनऊ को इसकी शिकायत भेजी। जिस पर राज्य सूचना आयुक्त हाफिज उस्मान ने पत्रावली का अवलोकन कर 24 फरवरी 2014 को प्रतिवादी जनसूचना अधिकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सहारनपुर को निर्देश दिया कि अगली तिथि पर वह स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें कि वादी को सूचना क्यों नहीं दी गई। साथ ही क्यों न उनके विरुद्ध सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 20 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाए। परंतु प्रतिवादी द्वारा न तो सूचना उपलब्ध कराई गई न ही उनके द्वारा कोई स्पष्टीकरण दिया गया। जिस कारण उक्त दंड से अधिरोपित करते हुए डीएम को आदेश की प्रति भेजकर आदेश का पालन सुनिश्चित कराकर आयोग को अवगत कराने को कहा गया है। निर्देश दिया गया कि वसूली उनके वेतन से न हो पाने पर भू-राजस्व बकाये की भांति कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed