{"_id":"5a2ade5c4f1c1bc8678c061e","slug":"11512758876-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कर्मचारियों का क्रमिक अनशन शुरू
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना शुक्रवार को 47 वें दिन जारी रहा। उन्होंने शुक्रवार को क्रमिक अनशन शुरू किया। जिसे 11 दिसंबर से सामूहिक भूख हड़ताल में बदल दिया जाएगा।
शुक्रवार को हकीकत नगर धरना स्थल पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुधा धीमान ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर 11 दिसंबर से सामूहिक भूख हड़ताल की जाएगी। महामंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी इस बार आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा ने कहा कि सरकार एक ओर तो नारी सशक्तिकरण की बात करती है लेकिन दूसरी ओर महिलाओं के हितों की अनदेखी कर रही है। रीता चौधरी और सुनीता शर्मा ने कहा कि हमारी मांगें जल्द पूरी नहीं हुई तो आंदोलन उग्र रूप धारण कर लेगा। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में शुक्रवार को सुधा धीमान, नीलम रानी, रमा शर्मा, विजय देवी, इंदू, कमला देवी, आरती सैनी, उषा रानी, अनीता शर्मा, पारूल राय, नीलम शर्मा रहें। सुबलेश, कविता शर्मा,नीता, ममतेश, इंदू रानी, अनिता, कविता, अनीता पुंडीर आदि रहीं।