{"_id":"5a0754134f1c1b70548bc8b0","slug":"11510429715-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबी दूरी की बस सेवा की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबी दूरी की बस सेवा की मांग
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबी दूरी की बस सेवा की मांग
गंगोह। सर्वदलीय संघर्ष समिति ने हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों को पत्र प्रेषित कर जनहित में गंगोह से लंबी दूरी की बस सेवाएं शुरू कराने की मांग की है।
समिति सचिव श्रवण शर्मा के अनुसार मुख्यमंत्रियों को लिखे गए पत्र में बताया गया है कि नगर की आबादी 80 हजार से ज्यादा पर पहुंच चुकी है। शिक्षा के हिसाब से यह एजूकेशन हब बन चुका है। मगर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के दृष्टिगत इसकी स्थिति शून्य पर है। परिवहन व्यवस्था का सबसे बुरा हाल है। सबसे ज्यादा परेशानी गंभीर रोगियों को उठानी पड़ती है। उक्त राज्यों में स्थापित हायर सेंटर तक मरीजों को ले जाने के लिए बस सुविधाएं नहीं होने के कारण परिजनों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि विभाग यदि कोई गाड़ी चलाता भी है तो बिना प्रचार-प्रसार के आम आदमी को इसका लाभ नहीं हो पाता। समिति ने पत्र में मांग की है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के बीच होने वाले परस्पर परिवहन समझौते में बसों को वाया गंगोह से भी निकाला जाए। इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को लाभ होगा।