{"_id":"5a04a7da4f1c1bd7538bc5f0","slug":"11510254554-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 को होगा नेशनल एचीवमेंट सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 को होगा नेशनल एचीवमेंट सर्वे
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
162 विद्यालयों में 13 को होगा नेशनल अचीवमेंट सर्वे
सहारनपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य डा. अनुराधा ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार जनपद के 162 चयनित विद्यालयों में कक्षा तीन, पांच एवं आठ के विभिन्न विषयों में छात्र-छात्राओं की उपलब्धि स्तर का आंकलन 13 नवंबर को नेशनल एचीवमेंट सर्वे से किया जाएगा। सर्वे की व्यवस्था बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। नेशनल एचीवमेंट सर्वे के लिए जनपद में 162 विद्यालय एससीइआरटी लखनऊ द्वारा चयनित है।
जिला स्तर पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की अभिमुखीकरण कार्यशाला डायट स्तर पर होगी। डायट स्तर से नेशनल एचीवमेंट सर्वे 2017-18 के प्रश्न पत्रों का वितरण परिषद कार्यालय द्वारा निर्गत निर्देशों में विद्यालय हेतु बीआरसी को करा दिया गया है। सर्वे में प्रत्येक कक्षा से तीस-तीस छात्रों को सम्मलित किया जाएगा। दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिए तीस मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।