{"_id":"5a04a5ce4f1c1bce408b5ad4","slug":"11510254030-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए प्रतीक चिन्ह आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के लिए प्रतीक चिन्ह आरक्षित
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए प्रतीक चिन्ह आरक्षित
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश में पंजीकृत मान्यता प्राप्त दलों की सूची जारी की है। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के संपन्न कराने के लिए पंजीकृत मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के उम्मीदवारों को उनके आरक्षित चिह्न ही आवंटित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के पंजीकृत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के लिए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का आरक्षित प्रतीक ‘घड़ी’, बहुजन समाज पार्टी का प्रतीक ‘हाथी’, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ‘बाली और हंसिया, भारतीय जनता पार्टी का प्रतीक ‘कमल’, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतीक ‘हाथ’, जनता दल (यूनाईटेड) का प्रतीक ‘तीर’, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) का प्रतीक ‘सितारों सहित झंडा’, भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) का प्रतीक ‘हथौड़ा हंसिया और सितारा’, समता पार्टी का प्रतीक ‘मशाल’, समाजवादी पार्टी का प्रतीक ‘साइकिल’, शिवसेना का प्रतीक ‘धनुष बाण’, राष्ट्रीय लोकदल का प्रतीक ‘हस्त चलित पम्प’, राष्ट्रीय जनता दल का प्रतीक ‘हरिकेन लैम्प (लालटेन)’, लोक जनशक्ति पार्टी का प्रतीक ‘बंगला’, जनता दल (सेक्युलर) का प्रतीक ‘सिर पर धान रखे महिला किसान’ तथा आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक का प्रतीक ‘शेर’ आरक्षित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी रिटर्निंग आफिसरों को निर्देश दिए गए हैं कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
देेवाशीष पांडा होंगे नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन के प्रेक्षक
सहारनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 के स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी, ग्रेटर नोएडा देवाशीष पांडा को जनपद सहारनपुर का प्रेक्षक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में मतदान एवं मतगणना कार्य पूर्ण होने तक प्रेक्षक जनपद में ही मौजूद रहेंगे।