{"_id":"5a0357394f1c1b6d548bbab0","slug":"11510168377-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय ने मेयर के लिए दो ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रत्याशी और निर्दलीय ने मेयर के लिए दो ने किया नामांकन
Updated Thu, 09 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम चुनाव के मेयर पद के लिए भाजपा प्रत्याशी और एक निर्दलीय ने नामांकन किया। पार्षद पद के लिए 129 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। प्रत्याशियों ने अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा घोषणा पत्र में दिया।
नामांकन प्रक्रिया के पांचवे दिन भी मेयर पद भाजपा प्रत्याशी संजीव वालिया व निर्दलीय अफरोज जहां ने नामांकन पत्र दाखिल किए। पार्षद पद के लिए 129 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। मेयर पद के लिए नौ और पार्षद पद के लिए 139 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदें। प्रभारी कंट्रोल रूम ने बताया कि नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 में नगर निगम में पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या एक से पांच तक में चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। वार्ड संख्या छह से 10 तक में चार, 11 से 15 में नौ, वार्ड 16 से 20 में छह उम्मीदवारों सहित सभी 70 वार्डों पर 129 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
-----------------------------------
प्रत्याशियों ने बताई अपनी संपत्ति
सहारनपुर। पंत विहार निवासी भाजपा के मेयर प्रत्याशी संजीव वालिया ने नामांकन के दौरान दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति की जानकारी दी। शपथ पत्र में संजीव वालिया ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी सोनिया के पास एक करोड़ 45 लाख की चल-अचल संपत्ति है। 255 वर्ग गज का एक प्लाट उनके पास है। पत्नी के पास 200 वर्ग गज का प्लाट है। दस लाख रुपये उनके और पांच लाख पत्नी के बैंक खाते में है। करीब 50 लाख का वालिया मार्बल्स के नाम संपत्ति है। दो कारें हैं, जिनकी कीमत करीब छह लाख रुपये है। एक रिवाल्वर, एक डीबीएल गन, उनके और पत्नी के पास आठ तोले सोना है। बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया है। कुल संपत्ति एक करोड़ 45 लाख रुपये है। वहीं, नूरबस्ती निवासी निर्दलीय प्रत्याशी अफरोज जहां पत्नी मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि उसके पास नूरबस्ती में 60 गज का आवासीय मकान है। तीन तोले सोना है। उसके पास चल-अचल मिलाकर कुल छह लाख रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
----------------------------------------
भाजपा सिंबल वितरित किए
सहारनपुर। हंगामे के डर से भाजपा ने नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं के अध्यक्ष पद, सभासद और नगर निगम के मेयर तथा पार्षद पदों पर गुपचुप तरीके से सिंबल वितरित किए। शामली विधायक तेजेंद्र निरवाल ने सर्किट हाउस रोड पर विधायक प्रदीप चौधरी के आवास और मिशन कंपाउंड में लाजकृष्ण गांधी के आवास पर प्रत्याशियों को सिंबल दिए। भाजपा पदाधिकारियों को डर था टिकट न मिलने से नाराज हुए कार्यकर्ता हंगामा ना कर दें। इसलिए गुपचुप तरीके से सिंबल वितरण कार्यक्रम रखा गया।