{"_id":"5a0201264f1c1b65548bba8e","slug":"11510080806-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविश्वास प्रस्ताव से हटाए गए गन्ना समिति के चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविश्वास प्रस्ताव से हटाए गए गन्ना समिति के चेयरमैन
Updated Wed, 08 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। सहकारी गन्ना विकास समिति की प्रबंध समिति की बैठक में संचालकों द्वारा मंगलवार को अविश्वास पारित कर सभापति प्रविंद्र कुमार को उनके पद से हटा दिया। साथ ही चुनाव के द्वारा संचालक अरविंद कुमार को नया अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाधिकारी पीके पांडेय ने सहकारी समिति नियमावली 1968 के नियम 458 (1) एवं 459 (1) में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तहसीलदार परमानंद झा को सभापति प्रविंद्र कुमार के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आयोजित बैठक हेतु निर्वाचन अधिकारी नामित किया। मंगलवार को तहसीलदार परमानंद झा के नेतृत्व में आहूत बैठक में संचालक मजहर जब्बार, अरविंद कुमार, विजय कुमार, तारा सिंह, भगत सिंह वर्मा, ब्रजपाल सिंह, विनोद, सुरेश कुमारी व गीता देवी ने भाग लिया। जबकि प्रबंध समिति के सदस्यों की संख्या वर्तमान में 12 है। संचालकों द्वारा सभापति प्रविंदर कुमार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद नन्हेड़ा आसा निवासी अरविंद कुमार को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि उनके पक्ष में 8 संचालकों ने मतदान किया है। वहीं, चुनाव समाप्ति के बाद तहसीलदार ने उक्त अविश्वास प्रस्ताव की कापी गन्ना आयुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, सहायक आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी और गन्ना समिति के विशेष सचिव को भी भेज दी गई।