{"_id":"59a5bd5a4f1c1b13278b46b5","slug":"11504034138-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या किसी मदरसे में नहीं फहराया गया तिरंगा?--","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो क्या किसी मदरसे में नहीं फहराया गया तिरंगा?--
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मदरसों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और उसकी वीडियो ग्राफी कराने के राज्य सरकार के आदेश हवा-हवाई साबित हुए हैं। जिले के 540 मदरसों में से किसी ने भी वीडियो फुटेज उपलब्ध नहीं कराया है। उधर, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने ऐसे मदरसों पर सख्ती करने की तैयारी शुरू कर दी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के रिकार्ड के मुताबिक जिले में 540 मदरसे हैं। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व शासन ने निर्देश दिए थे कि सभी मदरसों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए और उसकी वीडियो ग्राफी कराई जाए। इन निर्देशों का अनुपालन कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जनपद के मदरसा संचालकों को 15 अगस्त पर तिरंगा फहराने के लिए पत्र लिखकर कहा था। पत्र में कहा गया था कि ध्वजारोहण कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कराकर विभाग को जल्द उपलब्ध करा दी जाए। स्वतंत्रता दिवस को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन किसी भी मदरसा संचालक ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को ध्वजारोहण की वीडियोग्राफी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या किसी भी मदरसे में ध्वजारोहण नहीं हुआ। अगर कार्यक्रम हुआ है तो मदरसा संचालक विभाग को वीडियो क्यों उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। इसको लेकर जिला अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारी गंभीर हो गए हैं। मामले को लेकर कार्रवाई करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि मदरसा संचालकों को नोटिस भेजे जाएंगे।
------------------------------
वीडियो और शपथ पत्र देने पर मिलेगा योजनाओं का लाभ
सहारनपुर। मदरसों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की वीडियो और शपथ पत्र देने के बाद ही मिलेगा। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि किसी भी मदरसा संचालक ने ध्वजारोहण कार्यक्रम की वीडियो उपलब्ध नहीं कराई है। शासन के निर्देश हैं कि जो मदरसा संचालक कार्यक्रम की वीडियो उपलब्ध कराएगा और शपथ पत्र देगा उसी को सरकारी योजनाओं को लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाएगा।