फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   शाप की अफवाहों से रात में ही चढ़ाया भूमियाखेड़ा पर जल

शाप की अफवाहों से रात में ही चढ़ाया भूमियाखेड़ा पर जल

Mon, 14 Aug 2017 12:47 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
शाप की अफवाहों से रात में ही चढ़ाया भूमियाखेड़ा पर जल
नानौता (सहारनपुर)। इसे आस्था कहे या फिर अंधविश्वास कि क्षेत्र की महिलाओं में एक युवती के श्राप की अफवाह के चलते बीती रात भूमिया खेड़ा पर जल चढ़ाने की होड़ मच गई।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से देश भर के साथ ही जिले में भी महिलाओं और युवतियों की चोटी कटने की अफवाहें तेजी के साथ फैल रही है। इसी कड़ी में शनिवार की रात्रि अचानक अफवाह फैली कि शामली क्षेत्र के एक गांव में युवती की चोटी कटने के बाद उसकी कुछ समय बाद मौत हो गई और उसने श्राप दिया है कि जो भी महिला अपने क्षेत्र के भूमिया खेड़ा (क्षेत्रपाल) को जल चढ़ाकर ठंडा नहीं करेगी, उसे इस प्रकार की दैवीय आपदा का शिकार होना पड़ेगा। इसके बाद नानौता क्षेत्र के गांव भोजपुर सहित कई अन्य जगहों पर महिलाओं ने रात्रि में ही भूमिया खेड़ा को जल चढ़ाया और अपने अपने घरों के बाहर नीम की पत्तियां बांधी। ताकि किसी प्रकार की घटना उनके गांव और परिवार के साथ न हो सकें। ग्रामीणों ने बताया कि फोन से इस तरह की अफवाहें एक स्थान से दूसरे स्थान तक फैली। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि उनकी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील ग्रामीणों से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed