फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दहेज के लिए हत्या करने के आरोपियों को आजीवन कारावास

दहेज के लिए हत्या करने के आरोपियों को आजीवन कारावास

Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लिए हत्या करने के आरोपियों को आजीवन कारावास
दहेज के लिए हत्या करने के आरोपियों को आजीवन कारावास
विज्ञापन

सहारनपुर। दहेज नहीं देने पर विवाहिता की हत्या करने के तीन आरोपियों को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक लाख रुपये और बाइक नहीं देने पर पति, सास और ससुर ने ही बहू की हत्या कर डाली।
थाना जनकपुर निवासी आसमीन की पुत्री रहनुमा की शादी 5 जून 2012 को हुसैन बस्ती माहीपुरा निवासी शफाकत उर्फ सागर के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही रहनुमा को परेशान करते थे। उसे अपने मायके से एक लाख रुपये और बाइक लाने के लिए कहते थे। 11 अगस्त 2013 को यासमीन की छोटी बेटी जब रहनुमा से मिलने गई तो घर का दरवाजा बंद था। जिस पर उसने अपने परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोगों ने घर पर आकर देखा तो रहनुमा घर के अंदर छत के कुंडे से दुपट्टे से लटकी हुई मिली। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता विक्रम वर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट यासमीन ने 11 अगस्त 2013 को शफकत, रिहाना, लियाकत अली, शालू, सोनू, सिकंदर, मुन्ना एवं मोनू के खिलाफ दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद शफकत, लियाकत और रिहाना के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर सत्र न्यायाधीश रविकांत की कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद न्यायाधीश रविकांत ने तीनों को दहेज के लिए हत्या का दोषी पाया। कोर्ट ने तीनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने 5-5 हजार रुपये के अर्थदंड की भी सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed