{"_id":"5cd08e21bdec220779074406","slug":"111557171745-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज के अवैध परिवहन पर 10 ट्रक सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज के अवैध परिवहन पर 10 ट्रक सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। अवैध खनन और परिवहन की लगातार हो रही शिकायतों पर लखनऊ से आई जांच टीम के आने के बाद जिले के खनन विभाग की सक्रिय हो गया है। इसके चलते कई दिनों से लगातार अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के कारण खनन माफिया में खौफ पैदा हो गया है। अब पकडे जा रहे अवैध खनन लदे वाहनों से साबित हो रहा है पूर्व में लापरवाही बरती गई है।
रविवार को देर रात जिला खनन अधिकारी पीके सिंह ने जांच टीम के साथ थाना सरसावा की शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में खनन माफिया के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। उन्होंने हरियाणा से खनिज सामग्री ला रहे ट्रकों एवं डंपरों के प्रपत्र जांचे तो वाहन चालक कोई वैध कागज नहीं दिखा सके। जिस पर खनन अधिकारी ने आठ वाहनों को खनिज का अवैध परिवहन करने के आरोप में सीज कर शाहजहांपुर पुलिस को सौंप दिया। खनन अधिकारी की कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया और हरियाणा से आ रहे खनिज से भरे वाहन वापस हरियाणा की सीमा में लौट गए। हालांकि खनन अधिकारी के द्वारा की गई सख्त कार्रवाई का झरौली में यमुना घाट से अवैध रेत निकालने वालों पर कोई असर नहीं हुआ। झरौली, घंघोड़ एवं मंधोर में रेत का खनन बदस्तूर जारी रहा। जिससे विभाग की कार्रवाई पर प्रश्नचिह्न लग गया। वहीं शाहजहांपुर चौकी पुलिस ने भी हरियाणा से खनिज ला रहे दो वाहनों को ओवरलोड होने के आरोप में सीज किया है। जिला खान अधिकारी पीके सिंह ने कहा कि खान विभाग अवैध खनिज खनन तथा बिना प्रपत्र के खनन परिवहन के प्रति पूरी तरह से सख्त है। विभाग ऐसे तत्वों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है।
जांच टीम वापस पहुंची, शासन को देगी रिपोर्ट
सहारनपुर। पिछले कई दिनों से जनपद में अवैध खनन की जांच करने वाली लखनऊ से आई टीम जांचकर वापस हो गई है। टीम अपने प्रवास के दौरान की गई जांच की रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। जिला खान अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जांच टीम ने जनपद के सभी खनन क्षेत्रों में जाकर अवैध खनन की जांच की है। जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। जबकि टीम का एक सदस्य अभी जनपद में ही मौजूद है।