{"_id":"5bef15eebdec22695176b546","slug":"111542395374-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सौंपा कमिश्नर को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सौंपा कमिश्नर को ज्ञापन
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
किसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने सौंपा कमिश्नर को ज्ञापन
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जल्द ही मौजूदा सीजन के लिए गन्ना मूल्य घोषित करना चाहिए।
शुक्रवार को मंडलायुक्त को सौंपे ज्ञापन में किसानों ने कहा कि नया पेराई सत्र प्रारंभ हो चुका है, लेकिन किसान अभी पिछले सीजन का बकाया गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने मौजूदा सीजन के लिए गन्ना मूल्य की अभी तक घोषणा नहीं किए जाने पर रोष जताते हुए प्रदेश सरकार से जल्द ही लाभकारी गन्ना मूल्य की घोषणा करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि सहकारी समितियों से किसानों को क्रेडिट पर खाद बीज नहीं मिल रहा है। इस कारण किसानों के सामने परेशानी पैदा हो गई है। उन्होंने डीजल, बिजली और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी पर रोष व्यक्त किया। किसानों का कहना है कि इस हालत में किसानों की आमदनी दुगना करने की योजना सफल नहीं हो पाएगी। इस दौरान साकेश चौधरी, अरुण राणा, दिलशाद पंवार, महक सिंह, सेठ पाल सिंह, आदि रहे।