फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण

दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण

Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण
सहारनपुर। मैसोनिक चैरिटेबल सोसायटी द्वारा श्री पार्श्वनाथ सेवा संघ के सहयोग से जैन बाग में कृत्रिम अंग वितरण शिविर का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कृत्रिम अंग वितरण शिविर में कुल 51 दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सोसायटी के चेयरमैन डॉ. एनएस सोढ़ी ने कहा कि हमें घरों से बाहर आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। संस्थाध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने बताया कि अभी तक 700 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग दिए जा चुके हैं। जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवीयता है। महापौर संजीव वालिया ने सोसायटी के कार्यों को सराहा। इस मौके पर गौरव जैन, विपुल जैन, दीपक जैन, अमित जैन, चंद्रकुमार जैन, कुलभूषण जैन, वीके गुप्ता, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नेत्रदान शिविर चार और नौ सितंबर को
सहारनपुर। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल की बैठक रविवार को माधोनगर में हुई। प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र चुघ ने संजय कुमार शर्मा के प्रांतीय सहमंत्री तथा विनय अरोड़ा के प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर बधाई दी। पदाधिकारियों ने नेत्रदान शिविर और दिव्यांगों की समस्याओं पर चर्चा की। चार और नौ सितंबर को क्रमश: कंपनी बाग और भूतेश्वर मंदिर में नेत्रदान शिविर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में संजय कुमार, वीरेंद्र चौधरी, अमित बंसल, किशनलाल, डॉ. अरुण कुमार, दीपांकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed