{"_id":"5b88412042c7924671664b04","slug":"111535656224-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 15 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 15 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं किसान
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 15 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं किसान
सहारनपुर। खाद्य विभाग ने राज्य सरकार की मूल्य समर्थन योजना के तहत धान बेचने वाले किसानों के पंजीयन की समय सीमा बढ़ा दी गई है। अब किसान 15 सितंबर तक पंजीयन करा सकते हैं। पहले यह समय सीमा 31 अगस्त तक थी। जनपद में अभी तक करीब 200 किसान अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
प्रदेश सरकार किसानों को धान का उचित मूल्य दिलाने के लिए धान के समर्थन मूल्य की घोषणा करती है। इसके तहत मोटे धान की ही खरीद होती है। इस बार कॉमन धान का रेट 1750 और ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य 1770 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किए हैं। धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों को बाहर करने के लिए प्रदेश सरकार किसानों का पंजीयन करा रही है। इसके लिए किसी भी जन सुविधा केंद्र या साइबर कैफे से पंजीयन कराया जा सकता है। इसमें किसान को अपनी खतौनी का खाता संख्या भी पंजीयन में दर्ज करानी होगी। इसका सत्यापन तहसील द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा। इसके अलावा किसान को आधार कार्ड, बैंक पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति धान बचते समय साथ लानी होगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी ने बताया कि किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब 15 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। जिले में अब तक करीब 200 किसान पंजीकरण करा चुके हैं।