फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दलितों के अधिकारों को प्रोटेक्ट करता है आरक्षण :चंद्रभान

दलितों के अधिकारों को प्रोटेक्ट करता है आरक्षण :चंद्रभान

Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
दलितों के अधिकारों को प्रोटेक्ट करता है आरक्षण  :चंद्रभान
सहारनपुर। आरक्षण दलितों के अधिकारों के प्रोटेक्शन की व्यवस्था है। यदि आरक्षण न होता तो दलित काबिल होने के बावजूद आगे नहीं बढ़ पाते। यह बात दलित चिंतक चंद्रभान प्रसाद ने अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत में कही। चंद्रभान प्रसाद शुक्रवार को एक सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने सहारनपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन

चंद्रभान प्रसाद का मानना है कि सवर्ण समाज में अच्छे लोग पहले भी थे और आज भी हैं, मगर कुछ लोगों की मानसिकता आज तक नहीं बदली है। ऐसे लोग दलित को बराबर में बिठाना स्वीकार कर सकते हैं, मगर एक दलित उनका बॉस बनकर रहे यह उन्हें स्वीकार्य नहीं है। यही वजह है कि संविधान लागू होने के करीब 69 वर्ष बाद भी आईआईटी और तमाम यूनिवर्सिटीज व अन्य सरकारी विभागों में दलितों के बड़े पद खाली हैं। इस सबके पीछे एक सोची समझी साजिश है। देश के वर्तमान हालात पर उन्होंने कहा कि 2014 के बाद देश के एक तबके को लगने लगा था कि उनकी शासन में वापसी हो गई है। अब वह जो कहेंगे और करेंगे वही कानून होगा। अपनी इसी मानसिकता के साथ वह गैरकानूनी घटनाओं को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। यहां तक की संविधान की प्रतियां जलाकर अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे हैं। आजादी के बाद दलितों के हालात में क्या बदलाव आया? इस सवाल के जवाब में उनका कहना था कि दलितों में आर्थिक और सामाजिक क्रांति आई है। मगर समाज के उत्थान के लिए अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना बाकी है। भीम आर्मी को उन्होंने समय की जरूरत बताया। उनका मानना है कि भीम आर्मी ने लोगों में आत्मविश्वास भरा है। अब दलित समाज उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने लगा है। जिसका संदेश उत्पीड़न करने वालों तक पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed