{"_id":"5b6b3b684f1c1b827d8b75bc","slug":"111533754216-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने किया बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने किया बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बाल सुधार गृहों की घटनाओं के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बुधवार को बालिकाओं के छात्रावास की औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 50 के सापेक्ष मात्र 19 छात्राएं उपस्थित मिलीं। साथ ही चौकीदार भी अवकाश पर बताया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे पुवांरका खंड विकास के तिवाया स्थित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वार्डन प्रीति और रसोइया उपस्थित मिले। चौकीदार के अवकाश पर होने की बात कही गई। 50 के सापेक्ष 19 छात्राएं उपस्थित मिलीं, जिनके कक्षों का निरीक्षण किया गया। डीआईओएस ने छात्राओं से अलग-अलग बात कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और समस्याएं पूछीं। डीआईओएस ने उनके शौचालय और रसोई का भी निरीक्षण किया। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए छात्राओं के साथ भोजन किया। उन्होंने वार्डन को किसी भी बाहरी व्यक्ति को छात्रावास के भीतर प्रवेश नहीं देने, बालिकाओं को परिवार से मिलने के लिए रविवार का दिन तय करने। माता पिता के अलावा अन्य किसी रिश्तेदार या व्यक्ति के साथ छात्रा को घर न भेजने के निर्देश दिए।