{"_id":"5b5b6f454f1c1bed5e8b5a41","slug":"111532718917-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला रामनगर में बीमारी से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला रामनगर निवासी एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। विवाहिता का पति पड़ोस में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो पता चला कि विवाहिता काफी समय से बीमार थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। मोहल्ले में ही रहने वाली विवाहिता की छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन बीमारी से परेशान थी। वह हमेशा मरने की बात कहती थी। बकौल पुलिस, विवाहिता के कमरे से एक पर्ची मिली है, जिस पर उसने लिखा है कि वह बीमारी से परेशान है और आत्महत्या कर रही है। उसके पति उसकी बहुत सेवा करते थे। पुलिस ने मृतका के दिल्ली में रहने वाले परिजनों को सूचना देकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।