फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   45 दिन में पेंशन देने की योजना को लग रहा पलीता

45 दिन में पेंशन देने की योजना को लग रहा पलीता

Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
45 दिन में पेंशन देने की योजना को लग रहा पलीता
सहारनपुर। वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन का लाभ 45 दिन के अंदर पात्र को दिए जाने की सरकार की योजना को पलीता लग रहा है। दस माह बीतने के बाद भी आवेदनकर्ताओं को योजना का लाभ नहीं मिला। जिला समाज कल्याण विभाग में शिकायती पत्रों के अंबार लगे हैं, लेकिन अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है। शासन के निर्देश थे कि 45 दिन के अंदर पात्र व्यक्ति के खाते में पेंशन पहुंचाई जाए। संबंधित अधिकारी 45 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट लगाकर शासन को फार्म फारवर्ड करें। जिले में सैकड़ों लोगों को दस माह बीतने के बाद भी पेंशन लाभ नहीं मिल पाया। यह लोग जिला समाज कल्याण विभाग के चक्कर काटकर थक चुके हैं। लोगों ने शासन को भी पत्र लिखकर शिकायत की है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

यह लोग कर चुुके शिकायत
सहारनपुर। मोहल्ला रामनगर निवासी बिमला देवी ने जिला समाज कल्याण विभाग में पत्र देकर बताया कि उसने पिछले वर्ष सितंबर माह में वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरा था, लेकिन आज तक उसको पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। खाताखेड़ी निवासी विकलांग शाहनवाज आलम ने बताया कि उसने अक्टूबर माह में पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन आज तक उनके खाते में पेंशन नहीं आई है, जबकि शासन के निर्देश थे कि 45 दिन में पात्र के खाते में पेंशन पहुंचाई जाए। शासन को भी पत्र लिख चुके हैं। वह विभागीय अधिकारियों से मिले तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। चकहरेटी निवासी रामलाल का कहना है वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन फार्म भरे नौ माह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन न ही उनकी किसी अधिकारी ने जांच की और न ही उनके खाते में पेंशन आई। खलासी लाइन निवासी विधवा लखमीरी का कहना है कि पेंशन का फार्म भरे दस माह से अधिक का समय हो गया है, लेकिन उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
विभाग की ओर से पेंशन के फार्म शासन को फारवर्ड किए जा चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने पेंशन न आने की शिकायत की है। इसके लिए शासन को भी पत्र लिखा गया है। उनका प्रयास है कि जल्द पात्रों को पेंशन का लाभ मिले।------कृष्णा प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed