फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विद्युत अधिकारी फोन कर बताएंगे, कर दिया गया समस्या का निस्तारण

विद्युत अधिकारी फोन कर बताएंगे, कर दिया गया समस्या का निस्तारण

Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
विद्युत अधिकारी फोन कर बताएंगे, कर दिया गया समस्या का निस्तारण
सहारनपुर। विद्युत निगम न सिर्फ समस्या का समाधान करेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को समस्या का निस्तारण किए जाने की सूचना भी देगा। विद्युत निगम ने हेल्प डेस्क की तर्ज पर वन विंडो सिस्टम शुरू किया है। जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों में चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन

एक कार्यालय में ही समस्या बतानी होगी, उसके बाद विद्युत निगम अपने आप कार्रवाई करेगा। सहारनपुर में अभी तक विद्युत निगम की हेल्प डेस्क जैसी कोई व्यवस्था नहीं होने के चलते उपभोक्ताओं को अधिकारियों एवं लिपिकों के कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। ऐसे में कई कर्मचारियों पर न सिर्फ भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं, बल्कि समस्याओं के निस्तारण में काफी समय भी लग रहा है। उपभोक्ता विद्युत निगम के अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक शिकायतें करते हैं। जिससे कई बार जांच के चक्कर में उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं हो पाता।
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस प्रकार की समस्या उपभोक्ताओं को नहीं होगी। उपभोक्ताओं को सिर्फ अपनी समस्या विद्युत निगम के कार्यालय में बनाई गई हेल्प डेस्क अथवा वन विंडो सिस्टम पर दर्ज करानी होगी, नया कनेक्शन लेना है तो सभी जरूरी कागज एक ही कार्यालय में देने होंगे। उसके बाद उपभोक्ताओं का काम खत्म होगा। कार्यालय में मौजूद कर्मचारी स्वयं ही संबंधित पटल को शिकायत अथवा अभिलेखों को भेजेगा और रिपोर्ट भी खुद ही मंगाएगा। स्कैन करके अन्य संबंधित अधिकारियों को तुरंत रिपोर्ट दी जाएगी। प्रक्रिया को तुरंत पूरा किया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद हेल्प डेस्क कार्यालय से ही समस्या का समाधान होने के बारे में उपभोक्ता को सूचना दे दी जाएगी। नया कनेक्शन होना है तो उपभोक्ता को कार्रवाई की सूचना दी जाएगी। उपभोक्ता भी समय-समय पर आकर अपने कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed