{"_id":"5b16dc784f1c1b644d8b4e8b","slug":"111528224888-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गंगोह थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस पर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
गंगोह थाना क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति का आरोप है कि 20 मई की शाम को जब उसकी बेटी घर में अकेली थी उसी समय मोहल्ले के ही चार युवक जबरन उसके घर में घुस गए और तमंचे से आतंकित कर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की, उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर वह घर में पहुंचे तो आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस मामले में उन्होंने गंगोह थाना में चारों लोगों को नामजद कराते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मेडिकल कराकर उसकी बेटी के कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। लेकिन पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घर पर आकर गाली गलौज की जा रही है। व्यक्ति ने एसएसपी को ज्ञापन देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।