फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   झूठे वायदों पर बनी सरकार को आइना दिखाएगी जनता - चौधरी अजित सिंह

झूठे वायदों पर बनी सरकार को आइना दिखाएगी जनता - चौधरी अजित सिंह

Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
झूठे वायदों पर बनी सरकार को आइना दिखाएगी जनता - चौधरी अजित सिंह
नानौता (सहारनपुर)। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने झूठे वायदों पर बनी भाजपा सरकार को जनता कैराना लोकसभा उपचुनाव में आइना दिखाने का काम करेगी। इसी चुनाव से ही आगामी 2019 चुनाव की दिशा तय हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाता किसी मुगालते में न रहें, बल्कि महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने का काम करें।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव टिकरौल में शुक्रवार सुबह रालोद प्रत्याशी तबस्सुम हसन के समर्थन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि भाजपा ने किसानों का उत्पीड़न किया है। बीजेपी ने झूठे वायदे कर जनता को गुमराह करने का काम किया है। भाजपा को किसान, दलित व पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टी बताते हुए कहा कि किसानों का बहुत गन्ना खेतों में लगा हुआ है, जबकि मिलों ने गन्ना लेने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखाया जा रहा है, जबकि हकीकत में युवा बेरोजगार ही घूम रहे हैं। पूर्व की सरकार में यदि किसी व्यक्ति ने बिजली का बिल नहीं भरा तो उसे बिल भरने के लिए समय दिया जाता था, जबकि अब बिल न भरने पर सीधा मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। तीन तलाक मुद्दे पर अजित सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने बिना तीन तलाक ही अपनी बीवी को अलग कर दिया। भाजपा को सत्ता से हटाने का समय आ गया है। यदि अब भी भाजपा को सत्ता से नहीं हटाया गया तो फिर कभी नहीं हटा पाएंगे। उन्होंने जनता से महागठबंधन प्रत्याशी तबस्सुम हसन के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान छपरौली से पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, रालोद जिलाध्यक्ष राव केशर सलीम, चौधरी धीर सिंह, सत्यपाल वर्मा, अशोक मुखिया, अशोक चौधरी, नवीन चौधरी, ब्रहमपाल हिं, अजब सिंह, नवेद अख्तर उर्फ बबली, सुमित चौधरी, रोहिताश पंवार, इकबाल पहलवान, मनोज कुमार, यतेन्द्र पंवार, चौधरी नरेन्द्र सिंह, विजेन्द्र सिंह, सरदार पहलवान, चौधरी साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--------
नानौता।
कैराना लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपाइयों ने क्षेत्र में जनसंपर्क कर प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नानौता क्षेत्र के गांव टिकरौल, कल्लरपुर राजपूत, लंढौरा, ठसका, भोजपुर, खुडाना आदि गांवों में पहुंचकर कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के पक्ष में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क किया। जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी 28 मई को होने वाले मतदान में लाखों की संख्या में मत पाकर विजयी होंगी। इस दौरान डा. मामचंद, चौधरी यशपाल सिंह, मुकेश कुमार, कुलबीर एडवोकेट, कंवरपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
--। आम चुनाव की दिशा तय करेगा कैराना उप चुनाव : इमरान मसूद
अंबेहटा। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने कहा कि नफरतों की राजनीति से देश का भला होने वाला नहीं है। आपसी एकता व सौहार्द विकास की नींव है। इमरान मसूद शुक्रवार को चेयरपर्सन गुलशाना इनाम शाकिर के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा हिंदू मुस्लिम की राजनीति कर समाज को बांटने का काम किया है। मसूद ने कहा कि आपसी एकता व सौहार्द से ही देश का विकास संभव है इसलिए जरूरी है कि देश के भीतर नफरतों का नहीं बल्कि मोहब्बत का माहौल बनाया जाए। कैराना लोकसभा के उप चुनाव के बारे में इमरान मसूद ने कहा कि यह उप चुनाव 2019 के आम चुनाव की दिशा तय करेगा। इस चुनाव पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई है। कांग्रेस नेता नोमान मसूद, पूर्व चेयरमैन चौधरी इनाम, शाकिर,जिंदा हसन, दानिश शफीक, नासिर अंसारी,शमीम अंसारी और फरमान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
------------------------------
भाजपा ही कराएगी क्षेत्र में विकास : डाक्टर धर्म सिंह सैनी
चिलकाना। कैराना सीट से भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह तथा राज्यमंत्री डा. धर्मसिंह सैनी ने क्षेत्र के गांव चौरी मंडी, बैंगनी, सीकरी कला, हरड़ाखेड़ी में नुक्कड़ सभाएं कर वोट की अपील की। राज्यमंत्री डा. सैनी ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह ने इस क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए। अब उनके बाद उनकी पुत्री का ही इस सीट पर हक है।

भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह ने कहा कि बाबू जी के सपनों तथा उनके अधूरे कार्यों को पूरा करना बहुत जरूरी है। उनके सपने तभी पूरे हो सकते हैं जब इस सीट भाजपा जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। जनसंपर्क के दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी सुखबीर सिंह, प्रमोद सैनी, अमित शर्मा, गौतम कश्यप, सतीश सीकरी, नरेश शर्मा, मेघपाल, श्यामलाल, नाथीराम कश्यप, बृजेश चौधरी, नीरज कष्यप, कर्म सिंह, रमेष प्रधान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed