{"_id":"5b05b9b64f1c1be4408b7219","slug":"111527101878-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 550 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग
Updated Thu, 24 May 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा है कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार गन्ना किसानों की विरोधी है और गन्ना किसानों को 325 रुपये प्रति क्विंटल के रेट से भी समय से भुगतान नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि देवबंद चीनी मिल पर गन्ना सीजन का 120 करोड़ रुपये का बकाया है। जबकि 14 दिन के अंदर भुगतान होना चाहिए। ऐसा न होने पर किसानों को 15 प्रतिशत वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान करना चाहिए। लेकिन किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गन्ने से चीनी के अलावा कई अन्य उत्पाद भी तैयार होते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस वर्ष गन्ने का लाभकारी मूल्य 550 घोषित नहीं किया गया तो 2019 के लोकसभा चुनाव में किसान भाजपा को वोट नहीं देगा और सड़क पर आकर आंदोलन किया जाएगा। बैठक में केशर आलम, असगर अली, हाजी सुलेमान, सचिन चौधरी, जोगेंद्र सिंह, रविंद्र गिल, ओमवीर सिंह, राजकुमार शर्मा, मुन्नू भटकल, अमित कुमार, सुमित वर्मा मौजूद रहे।
---------
विज्ञापन
---------