फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छह पीठासीन अधिकारियों सहित 34 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

छह पीठासीन अधिकारियों सहित 34 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश

Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
छह पीठासीन अधिकारियों सहित 34 कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कैराना उप चुनाव के द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित छह पीठासीन अधिकारियों सहित 34 कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ चुनाव कराये जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

मंगलवार को चकरोता रोड स्थित बीडी बाजोरिया इंटर कालेज में पीठासीन अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि इस चुनाव के सभी मतदान केंद्रों पर वीवीपैट का प्रयोग होगा। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वे वीवीपैट की कार्य प्रणाली की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। जिससे मतदान के दिन किसी भी समस्या से बचा जा सकें।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद भी द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को कुछ अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। ऐसे कर्मियों के विरुद्ध अब सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बिना अनुमति के अनुपस्थित रहे 6 पीठासीन अधिकारी, 3 प्रथम मतदान अधिकारी, 9 द्वितीय मतदान अधिकारी, 7 तृतीय मतदान अधिकारी तथा 6 अन्य कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन एसके दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश
सहारनपुर। कुंवर सिंह वरिष्ठ सहायक नलकूप मंडल, रघुवंशी सिंह प्रवक्ता बीएनडी इंटर कालेज, अक्षय तोमर सहायक अध्यापक एचएवी इंटर कॉलेज, गुरेंद्र सिंह सहायक अध्यापक गुरुनानक इंटर कॉलेज, विनोद कुमार सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय चर्रोहो, प्रथम मतदान अधिकारी प्रमोद कुमार ग्राम विकास अधिकारी नागल, मदनपाल अवर अभियंता सिंचाई निर्माण खंड, अनिल कुमार वरिष्ठ सहायक आईटीआई, द्वितीय मतदान अधिकारी गौरी अग्रवाल सहायक अध्यापिका जेवीजैन इंटर कालेज, मीनाक्षी शर्मा हेडमास्टर प्राथमिक विद्यालय बढेड़ी, नेहा शर्मा सहायक अध्यापिका पुवांरका, पूजा रानी प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय लखनौती, अलका अग्रवाल सहायक अध्यापिका खंड शिक्षा अधिकारी बलिया खेड़ी, सुनीता सहायक अध्यापिका, नगर शिक्षा अधिकारी, आनिजा जहीर सहायक अध्यापिका खंड शिक्षा अधिकारी साढ़ौली, दीपा सहायक अध्यापिका खंड शिक्षा अधिकारी पुवांरका तृतीय मतदान अधिकारी अरविंद कुमार सफाई कर्मी, रोहित कुमार सफाई कर्मी, विजय पाल सहायक कर्मी, संदीप कुमार सफाई कर्मी, ओमकार सफाई कर्मी, अजरू पाल सफाई कर्मी जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय, वीवीपैट सहायक के रूप में संदीप कुमार, सफाई कर्मी अनिल कुमार सफाई कर्मी सहायक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय साढ़ौली, संदीप कुमार सफाई कर्मी, गौरव कुमार सफाई कर्मी, जोगेंद्र कुमार सफाई कर्मी, सुधीर कुमार सफाई कर्मी, प्रेमवती सफाई कर्मी, साहब सिंह सफाई कर्मी, राजपाल सिंह सफाई कर्मी जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय शामिल हैं। डीएम ने बिना सूचना के प्रशिक्षण कार्यक्रम से अनुपस्थित रहने पर, इन सभी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि द्वितीय मतदान प्रशिक्षण में भी जो कर्मी अनुपस्थित पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही के साथ ही उनका वेतन आहरण भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed