{"_id":"5ad645dc4f1c1b05418b50ce","slug":"111523992028-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का भावपूर्ण स्मरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का भावपूर्ण स्मरण किया
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसेन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर समाजवादी विचारधारा के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने जीवन भर समाज के वंचित तबकों, किसानों और मजदूरों के हितों के लिए संघर्ष किया।
मंगलवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 91वीं जयंती मनाई गई। सपा कार्यकर्त्ताओं ने चंद्रशेखर के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री के सिद्धांतों को आत्मसात कर अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को सभी मोर्चों पर विफल करार दिया। चौधरी राजपाल सिंह और पुष्पेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार एक वर्ष में एक भी जनकल्याणकारी योजना को लागू नहीं कर सकी है। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार सपा के कार्यकाल में चलाई गई योजनाओं के नाम बदल रही है। चौधरी अब्दुल गफूर, उदयवीर कश्यप, मांगेराम कश्यप, आदि ने भी विचार रखे। चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रवीण बांदूखेड़ी, फैसल सलमानी, राव वजाहत, हसीन कुरैशी, हनीफ तेली, ऋषिपाल प्रमुख, इसरार प्रमुख, फहाद सलीम, नवाब गुर्जर, आयुषी सिंह, महजबीं खान, नदीम कुरैशी, विश्वजीत गुर्जर, आकाश खटीक, अमित गुर्जर, वासिल तोमर, नुसरत साबरी, सुरेशपाल, बाबूराम बाकरवाला, राकेश कुमार, कुलदीप हंस, बलिदान सिंह, बलवीर सिंह, रकम सिंह मंहगी आदि रहे।