फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कबड्डी टीम का हिस्सा बनने को हुई कसरत

कबड्डी टीम का हिस्सा बनने को हुई कसरत

Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
कबड्डी टीम का हिस्सा बनने को हुई कसरत
कबड्डी टीम का हिस्सा बनने को हुई कसरत
विज्ञापन

सहारनपुर। लखनऊ में 20 से 25 जनवरी तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीमों का गठन कर लिया गया। सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए चयन ट्रायल में खिलाड़ियों ने खूब जोरआजमाइश की।
चयन ट्रायल में सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुष वर्ग में अर्जुन, आकाश, राहुल, विपिन मलिक, संदीप, निशांत कुमार, वर्धन, बृजवेंद्र, शुभम, अभिषेक और राजीव अपना चयन कराने में सफल रहे। रजत, कंवल, आर्यन, आकाश, अजय को आरक्षित खिलाड़ियों में जगह मिली। महिला वर्ग में गुड्डन, शिखा, डिम्पल, सोनी, मंजू, मानसी, पूजा, वंदना, डोली, हिना, अंजली, मनीषा का चयन हुआ। काजल, शिरदा और नरगिस आरक्षित खिलाड़ियों में रखी गई हैं। ट्रायल के दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी काशीनरेश यादव, अब्दुल अहद, प्रवीण यादव, जयेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कुश्ती का ट्रायल कल
सहारनपुर। प्रदेशीय सीनियर पुरुष और महिला फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता 23 से 25 जनवरी तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगी। इसके लिए सहारनपुर मंडल की टीम का गठन किया जाना है। इसके लिए चयन ट्रायल कल 17 जनवरी को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। जिला स्तरीय ट्रायल सुबह नौ बजे से और मंडलीय ट्रायल दोपहर 12 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed