फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   किसी भी सूरत में निष्क्रियता नहीं होगी बरदाश्त

किसी भी सूरत में निष्क्रियता नहीं होगी बरदाश्त

Sun, 17 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
किसी भी सूरत में निष्क्रियता नहीं होगी बरदाश्त
बेहट (सहारनपुर)। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा कि निष्क्रियता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी हाईकमान का स्पष्ट निर्देश है कि निष्क्रिय लोगों को पीछे छोड़ते हुए सक्रिय लोगों को संगठन में महत्व दिया जाए।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज में बेहट, साढ़ौली कदीम एवं बिहारीगढ़ मंड़लों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक में जिला अध्यक्ष ने मिशन 2019 के संबंध में पार्टी हाईकमान से मिले निर्देशों का पालन करने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कहा कि सक्रियता एवं एकजुटता से ही मिशन 2019 फतेह किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में फेरबदल कर तवज्जो दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के जन्मदिन को पूरे देश में बूथ स्तर तक शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने 31 दिसंबर को नव मतदाता पंजीकरण अभियान में कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ लगने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में जिला विस्तारक मनोज सैनी, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा एवं दिनेश त्यागी, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी एवं बिहारीगढ़ मंडल अध्यक्ष सोमप्रकाश धीमान, साहब सिंह पुंडीर, राकेश गाबा, सुरेश शर्मा, राजकुमार वर्मा, वीरेंद्र काम्बोज, सुभाष सैनी, राकेश चौहान, करण सिंह प्रधान, अरुण शर्मा, नवनीत शर्मा, सतीश सैनी, गुरु सिंह सैनी, सभासद हेमंत जैन, रविकांत सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed