{"_id":"5a09e65a4f1c1bc45b8b5e7a","slug":"111510598234-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे और ठंड से बिगाड़ दी है ट्रेनों की चाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और ठंड से बिगाड़ दी है ट्रेनों की चाल
Updated Tue, 14 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। कोहरे और ट्रैक पर चल रहे काम ने ट्रेनों की चाल ही बिगाड़ दी है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 17-17 घंटे देरी से चलीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार को रेलवे यातायात पूरी तरह से गड़बड़ाया रहा। सोमवार को दिल्ली की ओर से आने वाली पहली ट्रेन दोपहर 12 बजे के बाद ही सहारनपुर पहुंच सकी यहां तक कि टपरी जंक्शन से हरिद्वार को मुड़ने वाली योगा एक्सप्रेस भी दिल्ली से टपरी तक आते-आते तीन घंटे लेट हो गई। नौचंदी तो रविवार को लखनऊ से चली ही नहीं। जो ट्रेन शनिवार को चली वही काफी देरी से रविवार को सहारनपुर पहुंची। जबकि शुक्रवार को लखनऊ से चली ट्रेन भी शनिवार की देर रात तक सहारनपुर पहुंच सकी। इसके अलावा डिबूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेेस 17 घंटे देरी से सहारनपुर पहुंची सियालदाह 15 घंटे देरी से, बेगमपुरा एक्सप्रेेस 12 घंटे देरी से, दरभंगा 10 घंटे देरी से, हिमगिरी 10 घंटे देरी से, गंगानगर एक्सप्रेस 8 घंटे देरी से, जनशताब्दी 5 घंटे देरी से, जन सेवा एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़-रामनगर 3 घंटे देरी से, शालीमार, सुपर एक्सप्रेस, इंटरसिटी, हरिद्वार मेल दो से तीन घंटे की देरी से सहारनपुर स्टेशन पहुंचीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पा रहे हैं। दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कोहरे और ट्रैक पर चल रहे कार्य के चलते ट्रेनों को की गति को धीमा किया गया है। जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रहीं हैं।