{"_id":"59fe15e24f1c1bec538bb246","slug":"111509823970-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्तन दरबार में संगत को किया निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्तन दरबार में संगत को किया निहाल
Updated Sun, 05 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तन दरबार में संगत को किया निहाल
सहारनपुर। महानगर में श्री गुरुनानक प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। कीर्तन दरबार में गुरबाणी के शब्द गायन पाठ से संगत को निहाल कर दिया और पूरे दिन लंगर चला। सांसद, डीएम और एसएसपी ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
गांधी पार्क मैदान में श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन सुबह छह से दोपहर तीन बजे तक किया गया। रागी परमजीत सिंह और अंगपाल ने कीर्तन तथा ग्रंथी जतिंद्र सिंह ने कथा की। गुरु तेग बहादुर स्कूल, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज, गुरुनानक इंटर कॉलेज के बच्चों ने गुरबाणी पाठ में हिस्सा लिया। अमृतसर से रागी जत्थों में जसबीर सिंह, ज्ञानी अवतार सिंह शामिल हुए।
पंजाब के आनंदपुर साहिब के सांसद एवं अकाली दल नेता सरदार प्रेम सिंह चंदु माजारा एवं लुधियाना के नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने अपने विचार रखे। सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिलाधिकारी पीके पांडे एवं एसएसपी बबलू कुमार ने भी कीर्तन दरबार में मत्था टेका और लंगर ग्रहण किया। पूरे दिन लंगर चलता रहा। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
दरबार की समाप्ति पर प्रधान जसबीर सिंह बग्गा, गुरुपर्व कनवीनर हरेंद्र सिंह चड्ढा, अमन प्रीत सिंह ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दी। ताजिंद्र सिंह डंग, हरभूपेंद्र सिंह, सतविंद्र सिंह माकन, गुरुविंद्र सिंह कालरा, इंद्रजीत सिंह, विपिन सलूजा, मनप्रीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, मनजीत सिंह, अमनदीप मदान, पवन प्रीत सिंह, तरूण दीप सिंह शानू, इकबाल सिंह चावला, परमिंद्र सिंह कोहली, एमपी सिंह चावला मौजूद रहे।