{"_id":"59bc30c64f1c1bad688b4c54","slug":"111505505478-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महमूदपुर के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महमूदपुर के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
Updated Sat, 16 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदपुर के ग्रामीणों का एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। महमूदपुर के ग्रामीणों ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के आवंटन का प्रस्ताव गलत तरीके से किए जाने का एडीओ पंचायत पर आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
ग्रामीण श्याम सिंह, ऋषिपाल, डा. कुलदीप सिंह, बलराम सिंह, बालिस्टर, सीताराम, संदीप, विकास, धर्मपाल, सुक्कड़, राजेश कुमार और मेहरचंद ने बताया कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संतलेश पत्नी विनोद कुमार के नाम आवंटित थी। जिसकी आकस्मिक मृत्यु के पश्चात अन्य किसी व्यक्ति के नाम दुकान के आवंटन का प्रस्ताव होना था। उन्होंने एडीओ पंचायत पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक व्यक्ति के पक्ष में 14 सितंबर को दुकान के आवंटन का प्रस्ताव कर दिया। जिसकी बाबत ग्रामीणों से कोई राय भी जानने की कोशिश नहीं की गई। जबकि ज्यादातर ग्रामीण संतलेश के पति विनोद के पक्ष में खड़े हैं, क्योंकि संतलेश के समय में निष्पक्ष व ईमानदारी के साथ राशन का वितरण किया गया। उधर, एडीओ पंचायत ने आरोप निराधार बताए हैं।