फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   11 block heads of the district will work as administrators from today.

Saharanpur News: जिले के 11 ब्लॉक प्रमुख आज से प्रशासक के रूप में करेंगे कार्य

Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
11 block heads of the district will work as administrators from today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। ग्राम प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक बनाने के बाद अब शासन ने ब्लॉक प्रमुखों को भी प्रशासक के रूप में नियुक्त किया है। प्रशासक बनाए जाने पर ब्लॉक प्रमुख ने सरकार के कदम की प्रशंसा की है।
जिले में साढ़ौली कदीम, मुजफ्फराबाद, बलियाखेड़ी, पुवांरका, देवबंद, सरसावा, नागल, ननौता, नकुड़, गंगोह और रामपुर मनिहारान ब्लॉक हैं। इन सभी ब्लॉकों के प्रमुखों का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया। शासन ने सोमवार से ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक के रूप में कार्य करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि प्रशासक के रूप में ब्लॉक प्रमुख कोई भी बड़ा नीतिगत फैसला नहीं ले पाएंगे, लेकिन सामान्य काम निपटाते रहेंगे। इससे पहले 26 मई को प्रधानों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है। 11 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्षों को भी प्रशासक बनाया गया है। सरकार के फैसले पर ब्लॉक प्रमुख ने भी अपनी राय जाहिर की। उनका कहना है कि सरकार के इस फैसले से क्षेत्र में जारी विकास योजनाओं की गति मंद नहीं पड़ेगी। साथ ही आमजन को भी कार्यों के लिए मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

- बोले ब्लॉक प्रमुख
- गंगोह ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने कहा कि पंचायत चुनाव होने तक विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और अधूरे कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जा सकेंगे। यदि किसी प्रशासनिक अधिकारी को प्रशासक बनाया जाता, तो उसे क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और लोगों की आवश्यकताओं को समझने में समय लगता। जबकि ब्लॉक प्रमुख सीधे जनता के बीच रहते हैं और गांवों की जरूरतों से भली-भांति परिचित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रामपुर मनिहारान ब्लॉक प्रमुख गीता रानी ने विकासखंड में प्रशासक नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विकासखंड क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गए हैं, उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।
- साढ़ौली कदीम के ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त किया जाना सराहनीय निर्णय है। इससे पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी और योजनाएं निरंतर चलती रहेंगी। यह फैसला जनहित में है तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा।

- नानौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख को पर्यवेक्षक बनाना सरकार की अच्छी पहल है, इससे पूर्व में चल रहे विकास कार्य पूरे होंगे, किसी भी प्रकार की ब्लॉक क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पूर्व की भांति होते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed